नई दिल्ली, 03 अगस्त।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को झारखंड लोक भवन द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘संवाद से विश्वास’ की एक प्रति भेंट की। इस पुस्तक में उनके दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान की गई प्रमुख पहल, जनकल्याण से जुड़े कार्यों और विभिन्न कार्यक्रमों का संकलन किया गया है।
राजभवन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रकाशन में राज्यपाल के कार्यकाल के दौरान सुशासन, जनसंवाद और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
राज्यपाल और उपराष्ट्रपति के बीच यह शिष्टाचार मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
















