Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
03 Aug, 2026

पहली तिमाही में 7% तक बढ़ सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था

मजबूत आर्थिक संकेतकों, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात में तेजी और बेहतर मानसून की संभावनाओं के बीच एसबीआई रिसर्च ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर करीब 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

नई दिल्ली, 3 अगस्त।

देश की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में करीब 7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। यह अनुमान पहले की अपेक्षा बेहतर माना जा रहा है। इसके पीछे मजबूत आर्थिक संकेतक, औद्योगिक गतिविधियों में तेजी और निर्यात में सुधार को प्रमुख वजह बताया गया है।

एसबीआई रिसर्च की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक से पहले जारी रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि दर भारतीय रिजर्व बैंक के पहले के अनुमान से बेहतर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण पहले अनुमान कम किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से जून तिमाही के दौरान कई उच्च आवृत्ति वाले आर्थिक संकेतकों में व्यापक सुधार दर्ज किया गया। जून में घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 24.1 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। बिजली की मांग 11.5 प्रतिशत बढ़ी, निर्यात में 15.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ, औद्योगिक ऋण 19.2 प्रतिशत बढ़ा और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) 7.3 प्रतिशत रहा। इससे तिमाही के दौरान आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत मिले हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन मानसून की स्थिति में सुधार और घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती से देश की आर्थिक गतिविधियों को सहारा मिला है।

रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में सामान्य से अधिक वर्षा होने से देशभर में वर्षा की कमी घटकर करीब 13 प्रतिशत रह गई। जलाशयों का जलस्तर सामान्य स्तर पर लौट आया है और खरीफ फसलों की बुआई पिछले वर्ष की तुलना में केवल 4.7 प्रतिशत कम रही है, जिससे बेहतर फसल की संभावना जताई गई है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़