Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

असम
05 Aug, 2026

असम बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, आज नेपाली खूंटी गांव का दौरा

जेपी नड्डा ने असम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा शुरू किया है, जहां हजारों लोग अब भी प्रभावित हैं और राहत अभियान लगातार जारी है।

गुवाहाटी, 05 अगस्त।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा असम में बाढ़ की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य पहुंचे हैं। बुधवार को उनका शिवसागर जिले के नेपाली खूंटी गांव का दौरा प्रस्तावित है, जो बाढ़ से पूरी तरह तबाह हो चुका है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी मौजूद रहेंगे।

ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिले इस बार बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित रहे हैं। नदियों का जलस्तर अब घटने लगा है, लेकिन कई इलाकों में अब भी घरों और सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा है। सरकार के साथ स्वयंसेवी संगठन और स्थानीय लोग भी राहत कार्य में लगातार सहयोग कर रहे हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चार अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार, केवल धनसिरि नदी का नुमलीगढ़ क्षेत्र खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। मंगलवार को शिवसागर और गोलाघाट जिले से एक-एक शव बरामद होने के बाद बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।

फिलहाल राज्य के 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें शिवसागर, धेमाजी, गोलाघाट, डिब्रूगढ़, चराईदेव, कामरूप (मेट्रो), बिश्वनाथ, लखीमपुर, जोरहाट और नगांव शामिल हैं। इन जिलों के 28 राजस्व मंडलों के 365 गांव प्रभावित हैं। कुल 1,22,137 लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं और 15,342.92 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है।

राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए 39 राहत शिविर और 16 राहत वितरण केंद्र संचालित रखे हैं। राहत शिविरों में 12,382 लोग ठहरे हुए हैं और 5,475 अन्य लोग राहत वितरण केंद्रों से सहायता प्राप्त कर रहे हैं।

राहत अभियान में एसडीआरएफ, सेना और अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, वायुसेना, पुलिस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग लगातार जुटे हुए हैं। बाढ़ के कारण सड़क, पुल और अन्य आधारभूत ढांचों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़