नई दिल्ली, 05 अगस्त।
वैश्विक शेयर बाजारों में आज चमक देखने को मिल रही है, जिसके पीछे कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट और अमरीकी बाजार के चिप शेयरों में हुई भारी खरीदारी मुख्य वजह है। पिछले सत्र में अमरीकी सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए, जबकि डाउ जोन्स फ्यूचर्स भी बढ़त बनाए हुए है।
वॉल स्ट्रीट पर एस एंड पी 500 सूचकांक 1.79 प्रतिशत की छलांग के साथ 7,736.52 पर थमा और नैस्डेक ने 2.59 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ 26,584.99 पर कारोबार समाप्त किया। डाउ जोन्स फ्यूचर्स भी 0.47 प्रतिशत ऊपर 54,337.25 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया है।
यूरोप के बाजारों में भी निवेशकों का उत्साह लगातार बना रहा, जहां एफटीएसई 0.20 प्रतिशत चढ़कर 10,879.38 पर, सीएसी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,666.63 पर और डीएएक्स 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 26,202.35 अंक पर बंद हुए।
एशियाई बाजारों में भी आज हर तरफ तेजी का माहौल छाया हुआ है। स्ट्रेट्स टाइम्स 0.43 प्रतिशत और सेट कंपोजिट 0.11 प्रतिशत की हल्की कमजोरी को छोड़कर अधिकांश प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
गिफ्ट निफ्टी 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,699 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट, कोस्पी, निक्केई, ताइवान वेटेड, शंघाई कंपोजिट और हैंग सेंग जैसे प्रमुख एशियाई सूचकांक भी शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में दौड़ रहे हैं।














