जनकपुरधाम, 5 अगस्त।
नेपाल के जनकपुरधाम में स्थित जानकी मंदिर के समीप तेलहा पोखरी में सोमवार रात एक भारतीय श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के हाजीपुर निवासी 20 वर्षीय आदर्श कुमार झा के रूप में हुई है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय युवकों ने आदर्श कुमार झा को पोखरी से बाहर निकालकर जनकपुरधाम के प्रादेशिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
















