Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अमेरिका/यूरोप
05 Aug, 2026

ट्रंप के कैलिफोर्निया गोल्फ क्लब के बाहर हथियारों सहित संदिग्ध गिरफ्तार

कैलिफोर्निया में ट्रंप के गोल्फ क्लब के बाहर गिरफ्तार संदिग्ध के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

कैलिफोर्निया, 5 अगस्त।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर दो अगस्त को एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री के रूप में गोला-बारूद बरामद हुआ है। इस घटना के बाद सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने मंगलवार को बताया कि दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार को हथियारबंद व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। संघीय एजेंसियों के अनुसार, वह क्लब परिसर के आसपास घूमता हुआ पाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, सीक्रेट सर्विस इस बात की जांच कर रही है कि गिरफ्तार व्यक्ति से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोई संभावित खतरा था या नहीं। संदिग्ध की गिरफ्तारी की जानकारी उस समय सामने आई, जब ट्रंप एयर फोर्स वन विमान से कैलिफोर्निया की यात्रा पर थे। राष्ट्रपति मंगलवार शाम रैंचो पालोस वर्देस स्थित अपने गोल्फ कोर्स में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

जांच एजेंसियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डाउनी निवासी 38 वर्षीय जीनिन जॉन टैले के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एल सेगुंडो में डकैती का एक मामला पहले से दर्ज है। शेरिफ विभाग के मुताबिक, वह गोल्फ क्लब परिसर में फोटो और वीडियो बना रहा था तथा उसकी गतिविधियों से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहा था। इसके बाद उसे छिपाकर हथियार रखने और प्रतिबंधित गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

लॉस एंजिल्स काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, टैले ने मंगलवार को अपने खिलाफ लगाए गए चारों आरोपों से खुद को निर्दोष बताया। इनमें नवंबर 2025 की डकैती का मामला और ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर हुई ताजा गिरफ्तारी के बाद दर्ज हथियार से जुड़े तीन मामले शामिल हैं।

एफबीआई की संयुक्त आतंकवाद निरोधक टास्क फोर्स ने सोमवार को संदिग्ध के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक नोटबुक बरामद हुई, जिसमें एआर शैली की राइफल, .45 कैलिबर पिस्तौल, बॉडी आर्मर, अधिक क्षमता वाली मैगजीन, गोला-बारूद और रेडियो सिग्नल उपकरण से संबंधित विवरण दर्ज मिला।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़