Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
14 Sep, 2026

राज्यसभा सचिवालय में हिंदी पखवाड़ा शुरू, विभिन्न प्रतियोगिताओं में कर्मचारी लेंगे हिस्सा

राज्यसभा सचिवालय में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए 28 सितंबर तक चलने वाले हिंदी पखवाड़े की शुरुआत हुई।

नई दिल्ली, 14 सितंबर।

हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्यसभा सचिवालय के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत सोमवार को हुई। यह आयोजन 28 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन हिंदी निबंध एवं सामान्य हिंदी ज्ञान तथा हिंदी अनुवाद एवं सामान्य हिंदी ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि और लगाव का प्रदर्शन किया।

पखवाड़े के दौरान कंप्यूटर पर हिंदी टंकण, सुलेख एवं शुद्ध लेखन, हिंदी वाद-विवाद और हिंदी काव्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। इनके जरिए प्रतिभागियों को हिंदी के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

संयुक्त सचिव (संपादन एवं अनुवाद) महेन्द्र सिंह ने कार्यालयी कामकाज में हिंदी के बढ़ते प्रयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिंदी पखवाड़ा सिर्फ प्रतियोगिताओं तक सीमित आयोजन नहीं है, बल्कि कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिक इस्तेमाल के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने का अवसर भी है।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पखवाड़े की सभी प्रतियोगिताओं में अधिक संख्या में भाग लेने और राजभाषा हिंदी के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त करने का आह्वान किया।

हिंदी पखवाड़े का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इसी अवसर पर राज्यसभा सचिवालय की वार्षिक गृह पत्रिका ‘नूतन प्रतिबिंब’ के 21वें अंक का लोकार्पण भी किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़