Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
24 Sep, 2026

नितिन नवीन से मिले आठ देशों के राजनयिक, ‘भाजपा को जानो’ पहल पर हुआ संवाद

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली में आर्मेनिया, मिस्र समेत आठ देशों के राजनयिक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर पार्टी के संगठन, जमीनी नेटवर्क और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी साझा की।

नई दिल्ली, 24 सितंबर।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आठ देशों के मिशन प्रमुखों और वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यह बैठक भाजपा की ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत आयोजित की गई। इसमें आर्मेनिया, मिस्र, वियतनाम, भूटान, सूरीनाम, फिलीपींस, अर्जेंटीना और ताजिकिस्तान के प्रतिनिधि शामिल हुए।

नितिन नवीन ने राजनयिकों को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे, देशभर में पार्टी के जमीनी नेटवर्क और कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भी उल्लेख किया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जन सेवा, जन भागीदारी, अंत्योदय और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के तहत देशभर में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हुए बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बुनियादी ढांचे, कल्याणकारी योजनाओं, वित्तीय एवं डिजिटल समावेशन, उद्यमिता और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्रों में हुई प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने आयुष्मान भारत को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न देशों के साथ संबंधों को केवल सरकारों के बीच संपर्क तक सीमित रखने के बजाय जनता, कारोबारी समुदाय, छात्रों, प्रवासी भारतीयों, सांसदों और राजनीतिक दलों के बीच संबंधों को भी मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।

बैठक में मौजूद राजनयिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने ‘भाजपा को जानो’ पहल की सराहना करते हुए इसे भाजपा के संगठन, कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव को समझने का उपयोगी मंच बताया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक, नई दिल्ली की लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज और भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले भी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़