Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
24 Sep, 2026

48 घंटे में इस्तीफा दें सीईसी ज्ञानेश कुमार, सीजेपी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए 48 घंटे की समय-सीमा तय की है और मांग पूरी नहीं होने पर देशभर में आंदोलन तथा दिल्ली में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

नई दिल्ली, 24 सितंबर।

सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्हें 48 घंटे का समय दिया है। संगठन ने कहा है कि तय अवधि में इस्तीफा नहीं होने पर देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा और दिल्ली में ‘जंतर-मंतर 2.0’ के तहत प्रदर्शन किया जाएगा। 

दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई है और नागरिकों के मतदान के अधिकार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आगे आने और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाने की अपील की। 

संगठन के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने हाल के चुनावों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तीन मांगें रखीं। पहली मांग मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने की है। दूसरी मांग के तहत आगामी चुनावों को तत्काल रोकने और सभी राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण से पहले की मतदाता सूचियां बहाल करने की बात कही गई। 

रांका ने विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी अब तक की पूरी प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच के लिए आयोग गठित करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से जुड़े निर्णयों की सभी फाइलें सुरक्षित रखी जानी चाहिए और उनकी जांच होनी चाहिए।

सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को समाप्त कर नया कानून बनाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि नई व्यवस्था में नागरिक समाज से जुड़े समूहों को भी शामिल किया जाना चाहिए। दिपके ने विपक्षी दलों से भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने की अपील की। 

यह मांग ऐसे समय सामने आई है जब चुनाव आयोग के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर दो चुनाव आयुक्तों द्वारा आपत्तियां उठाए जाने की रिपोर्ट सामने आई है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़