Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
14 Sep, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तीन दिवसीय दौरे पर भूटान पहुंचे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भूटान दौरे के दौरान राजा, प्रधानमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर चुनावी सहयोग पर चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली, 14 सितंबर।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे। उनका दौरा 14 से 16 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान भारत और भूटान के चुनाव आयोगों के बीच सहयोग बढ़ाने तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार, ज्ञानेश कुमार सोमवार को थिम्फू में भूटान के राजा से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 15 सितंबर को वह पारो स्थित जिग्मे सिंग्ये वांगचुक स्कूल ऑफ लॉ में आयोजित भूटान के राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यात्रा के अंतिम दिन 16 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे से मुलाकात करेंगे। वह भूटान के वरिष्ठ सिविल सेवकों के साथ भी संवाद करेंगे।

चुनाव आयोग ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों देशों की चुनावी संस्थाओं के बीच सहयोग से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रियाओं के क्षेत्र में आपसी सहयोग को आगे बढ़ाना है।

आयोग के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार का यह दौरा भारत और भूटान के निर्वाचन आयोगों के बीच लंबे समय से जारी संस्थागत सहयोग को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़