Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
14 Sep, 2026

युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो ने निहारा ताजमहल, डायना बेंच पर खिंचवाई तस्वीर

युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो ने आगरा पहुंचकर ताजमहल का भ्रमण किया और डायना बेंच पर बैठकर तस्वीर खिंचवाई।

आगरा, 14 सितंबर।

युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो सोमवार को 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आगरा पहुंचीं। दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद वह सड़क मार्ग से ताजमहल के पश्चिमी गेट पहुंचीं और विश्व प्रसिद्ध स्मारक की खूबसूरती निहारी।

ताजमहल भ्रमण के दौरान उपराष्ट्रपति ने गाइड से स्मारक के इतिहास, संगमरमर पर की गई पच्चीकारी और शाहजहां व मुमताज के मकबरों से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने करीब सवा घंटे परिसर में बिताए।

अलुपो ने ताजमहल परिसर की प्रसिद्ध डायना बेंच पर बैठकर भी तस्वीर खिंचवाई। ताजमहल को पीछे रखते हुए खिंची तस्वीर उनके भ्रमण की खास याद बन गई।

आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल, जिलाधिकारी मनीष बंसल सहित अन्य अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। उनके भ्रमण के दौरान सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

डायना बेंच का नाम ब्रिटेन की राजकुमारी डायना से जुड़ा है। 11 फरवरी 1992 को ताजमहल पहुंचीं डायना ने इसी बेंच पर अकेले बैठकर ताजमहल को पीछे रखते हुए तस्वीर खिंचवाई थी। लाल परिधान में उनकी यह तस्वीर दुनियाभर में चर्चित हुई थी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वरिष्ठ पुरातत्व सर्वेक्षण सहायक कलंदर विज के अनुसार, अलुपो ने ताजमहल की विजिटर बुक में इसकी सुंदरता और वास्तुकला की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, “Taj-Mahal is very beautiful and precious।” इसके बाद वह प्रतिनिधिमंडल के साथ आगे के कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गईं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़