उधमपुर, 15 सितंबर।
उधमपुर जिले के मजालता इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) सदस्य की अपनी ही राइफल से अचानक गोली चल गई।
इस आकस्मिक दुर्घटना में गोली सीधे उसके पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
घायल सदस्य की पहचान चोर पंजियन के निवासी परशोतम लाल के रूप में हुई है। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।















