गुना, 15 सितंबर।
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 सितंबर से मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुना जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ जनसंपर्क, हितग्राही संवाद, युवा संवाद तथा सेवा संकल्प अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सिंधिया 16 सितंबर को भोपाल से रवाना होकर रात 9.30 बजे बीनागंज और कुंभराज में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद गुना सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
17 सितंबर को सुबह 10.30 बजे वे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय गुना में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद 11.45 बजे बमोरी में नवीन डिग्री कॉलेज भवन और मूढ़रा हनुमान 33/11 केवीए उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे।
दोपहर 2.15 बजे ग्राम सिरसी में गुना-उमाई-सिरसी से उदयपुरी मार्ग पर पुलिया निर्माण का लोकार्पण होगा। इसके साथ सिंधिया सहरिया चौपाल में भी शामिल होंगे। दोपहर 3.50 बजे वे सांगई प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण करेंगे।
शाम 5.20 बजे गुना में चिंताहरण मंदिर से हनुमान चौक मार्ग के ऐतिहासिक सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके साथ विनायकखेड़ी-मुहालपुर-खेजरा मार्ग और औद्योगिक क्षेत्र के 33/11 केवीए उपकेंद्र का लोकार्पण होगा।
शाम 7 बजे सिंधिया हनुमान टेकरी पर आयोजित ‘एक दीप सेवा संकल्प के नाम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर गुना सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
18 सितंबर को सुबह 10.30 बजे सिंधिया ग्राम बरखेड़ा गिर्द में राशन दुकान का निरीक्षण और आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे नमो ड्रोन दीदियों से संवाद और ड्रोन प्रदर्शन भी देखेंगे। सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर में शामिल होंगे।
दोपहर 1.40 बजे शुभ विदाई गार्डन में प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली बहना योजना और पोषण आहार से जुड़े हितग्राहियों से संवाद करेंगे। दोपहर 3 बजे क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में युवाओं से बातचीत करेंगे।
शाम 4.10 बजे जगनपुर स्थित पीएम आवास कॉलोनी में लाभार्थियों से संवाद के बाद शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट में दिशा निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में केदारनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास पर प्रस्तुतीकरण होगा। इसके बाद सिंधिया पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
19 सितंबर को केंद्रीय मंत्री गुना शहर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
















