Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
15 Sep, 2026

गांधीनगर में आज से विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम, 65 देशों के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे

गांधीनगर में पहली बार दक्षिण एशिया में आयोजित विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में 65 से अधिक देशों के 2,000 से ज्यादा हितधारक टिकाऊ आर्थिक बदलाव पर चर्चा करेंगे।

गांधीनगर, 15 सितंबर।

गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में आज विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026 की शुरुआत होगी। दक्षिण एशिया में पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल संयुक्त रूप से करेंगे।

‘सर्कुलर इकोनॉमी: लोगों और समृद्धि के लिए बदलाव’ विषय पर आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में 65 से अधिक देशों के 2,000 से ज्यादा हितधारक शामिल होंगे।

सम्मेलन का उद्देश्य टिकाऊ आर्थिक बदलाव को बढ़ावा देना है। इसमें सामग्रियों के दोबारा उपयोग, उन्हें नया स्वरूप देने और पुनर्चक्रण के जरिए आर्थिक संसाधन के रूप में दोबारा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।

दो दिन चलने वाले फोरम में चार पूर्ण सत्र और 16 विषयगत सत्र होंगे। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, हरित ऊर्जा, टिकाऊ वित्त, शासन और स्टार्टअप क्षेत्र जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। इसमें 125 से अधिक प्रदर्शक सर्कुलर कारोबारी मॉडल से जुड़े नए और व्यावहारिक समाधान पेश करेंगे।

इस वैश्विक आयोजन का संयुक्त आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फिनिश इनोवेशन फंड सितरा और गुजरात सरकार कर रहे हैं।

कल होने वाले समापन सत्र में पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह और फिनलैंड की पर्यावरण मंत्री सारी मुल्ताला शामिल होंगी।

इसके बाद 17 और 18 सितंबर को दुनियाभर में 80 त्वरक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़