Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
15 Sep, 2026

दिल्ली के चार रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा, ऐसे सुरक्षित रखें अपना सामान

उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर डिजिटल और ओटीपी आधारित लॉकर सुविधा शुरू की है, जिससे यात्री लंबी प्रतीक्षा के दौरान अपना सामान सुरक्षित रख सकेंगे।

नई दिल्ली, 15 सितंबर।

यात्रियों को सामान सुरक्षित रखने की सुविधा देने के लिए उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सेवा शुरू की है। यह सुविधा नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वाणिज्यिक पहल के तहत शुरू की गई इस सेवा में यात्री कुछ समय के लिए अपना सामान सुरक्षित रख सकेंगे। लॉकर में डिजिटल और ओटीपी आधारित प्रवेश व्यवस्था है।

यह सुविधा उन यात्रियों के लिए खास तौर पर उपयोगी होगी, जिन्हें ट्रेन के बीच लंबा इंतजार करना हो, स्टेशन से बाहर जाना हो या यात्रा के दौरान भारी सामान साथ रखना हो। जरूरत के अनुसार यात्री मिनी, छोटे, मध्यम, बड़े और अतिरिक्त बड़े आकार के लॉकर ले सकेंगे।

सामान रखने के लिए लॉकर मशीन पर ‘स्टार्ट’ विकल्प चुनना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी का सत्यापन करना होगा। यात्री लॉकर का आकार और उपयोग की अवधि चुनकर डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। भुगतान के बाद सामान लॉकर में रखकर उसे बंद किया जा सकेगा।

सामान वापस लेने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी सत्यापित करना होगा। इसके बाद ‘रिलीज’ विकल्प चुनकर लॉकर खोला जा सकेगा। सामान निकालने के बाद लॉकर को फिर बंद करना होगा।

भुगतान के लिए गूगल पे, पेटीएम, फोनपे सहित अन्य डिजिटल माध्यमों की सुविधा दी गई है। नई दिल्ली स्टेशन पर डिजिटल लगेज लॉकर प्लेटफॉर्म नंबर 16 के पास मेन हॉल में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के नीचे उपलब्ध है।

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर लॉकर मुख्य प्रवेश द्वार के पास सीढ़ियों के बगल में लगाए गए हैं। दोनों स्टेशनों पर यह सेवा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी।

उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल पर भी यह सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखकर डिजिटल लॉकर लगाए जा रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़