Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
15 Sep, 2026

सोनारपुर में कैंसर स्पेशलिस्ट बनकर ठगी करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में फर्जी डिग्रियों के सहारे कैंसर विशेषज्ञ बनकर मरीजों का इलाज करने वाले एक कथित डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोलकाता, 15 सितंबर।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने घासियाड़ा इलाके से एक और कथित फर्जी चिकित्सक विश्वरूप आचार्य को गिरफ्तार किया है।

यह आरोपी खुद को कैंसर विशेषज्ञ बताकर मरीजों का इलाज करता था। वह अपने नाम के आगे एमबीबीएस और एफआरसीएस जैसी बड़ी डिग्रियां लिखकर लोगों को ठग रहा था।

सोनारपुर के अलग-अलग इलाकों में उसके करीब आठ चैंबर चल रहे थे। वह हर मरीज से आठ सौ रुपये फीस वसूलता था और हाल ही में उसने नया चैंबर भी खोला था।

नया मकान किराए पर लेने और बार-बार चैंबर बदलने पर मकान मालिक को उस पर शक हुआ। इसके बाद उसने तुरंत थाने में इसकी गुप्त सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक प्लान बनाया और जवान मरीज बनकर उसके क्लिनिक पहुंच गए। दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने ये फर्जी डिग्रियां और प्रमाण पत्र कहां से हासिल किए थे। साथ ही उसके अन्य जिलों के गिरफ्तार आरोपियों से संबंधों की भी जांच हो रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़