Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
15 Sep, 2026

ब्रिक्स की सफलता से कांग्रेस बौखलाई, डिनर मेन्यू पर राजनीति कर रही : तरुण चुग

तरुण चुग ने ब्रिक्स सम्मेलन की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस की आलोचना को निशाना बनाते हुए उस पर रात्रिभोज के मेन्यू को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली, 15 सितंबर।

राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के मेन्यू को लेकर कांग्रेस की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की बढ़ती कूटनीतिक ताकत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेतृत्व को मिल रही स्वीकार्यता से कांग्रेस परेशान है।

चुग ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को प्रभावशाली वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया है, लेकिन कांग्रेस को इस उपलब्धि में भी केवल भोजन की चर्चा दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सम्मेलन की बड़ी कूटनीतिक उपलब्धियों पर बात करने के बजाय रात्रिभोज के व्यंजनों को मुद्दा बना रहा है।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया गया। पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख और भारत की शांति, संवाद तथा कूटनीति की नीति को मिले समर्थन को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

चुग ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरी दुनिया भारत की कूटनीतिक सफलता देख रही है, लेकिन कांग्रेस शादी में बैठे नाराज रिश्तेदार की तरह केवल खाने के मेन्यू पर आपत्ति जता रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय भोजन और शाकाहारी परंपरा को जाति, क्षेत्र या विचारधारा से जोड़ना देश की सांस्कृतिक विविधता का अपमान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति का प्रभाव बढ़ा है और अब दुनिया भारत की बात सुनती है। भारत वैश्विक मुद्दों पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

समान नागरिक संहिता को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर चुग ने आरोप लगाया कि उन्हें समानता के बजाय अपना राजनीतिक आधार कमजोर होने की चिंता है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और कानून की अवधारणा पर आधारित है।

चुग ने राहुल गांधी और ओवैसी पर सुधारों को समुदाय विशेष के खिलाफ बताकर भय पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अब तुष्टिकरण की राजनीति को समझ चुकी है और धर्म के आधार पर अलग-अलग अधिकार समानता की भावना के अनुरूप नहीं हैं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़