Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
15 Sep, 2026

ब्रिक्स की सफलता भारत की बढ़ती साख का प्रमाण, सेवा संकल्प अभियान भी होगा शुरू: मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ब्रिक्स सम्मेलन की सफलता को भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का प्रतीक बताते हुए 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू करने की जानकारी दी।

भोपाल, 15 सितंबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई दिल्ली में हाल में हुआ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन विश्व में भारत की बढ़ती भूमिका और प्रभाव का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्मेलन की सफलता और नई दिल्ली घोषणा-पत्र को भारत की कूटनीतिक उपलब्धि बताया।

मंत्रालय में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने ब्रिक्स सम्मेलन की उपलब्धियों की जानकारी दी। मंत्रिपरिषद ने सम्मेलन की सफलता और नई दिल्ली घोषणा-पत्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्र सरकार को बधाई दी। मंत्रियों ने मेजें थपथपाकर अभिनंदन किया।

बैठक में मुख्यमंत्री की सफल दुबई यात्रा के लिए भी उन्हें बधाई दी गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लंबे समय से अटके कार्यों के पूरे होने, परिवहन सेवाओं के विस्तार, ग्रामीण परिवारों को संपत्ति के पक्के अधिकार, निवेश के नए अवसर और आगामी जनसेवा अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने मंत्रियों से अपने प्रभार वाले जिलों में योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन का नेतृत्व करने को कहा।

यादव ने बताया कि ब्रिक्स के 11 सदस्य देश विश्व की करीब 49.5 प्रतिशत आबादी, 40 प्रतिशत वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद और 26 प्रतिशत वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत की अध्यक्षता के दौरान 25 शहरों में 350 से अधिक बैठकें और कार्यक्रम हुए। नई दिल्ली घोषणा-पत्र को सर्वसम्मति से अपनाया गया।

घोषणा-पत्र में शांति, आतंकवाद, व्यापार, वित्त, तकनीक और सतत विकास को लेकर साझा दृष्टिकोण सामने आया। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक व्यवस्था को विशेषाधिकार आधारित व्यवस्था से साझेदारी के मंच में बदलने और भारत को नियमों का पालन करने वाले देश से नियमों को आकार देने वाले देश की भूमिका में लाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति दोहराई गई। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भी कड़ी निंदा की गई। तेज, सुरक्षित और कम लागत वाले सीमा पार भुगतान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे तथा साइबर सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

मध्य प्रदेश में भी ब्रिक्स से जुड़े कई आयोजन हुए। इंदौर में युवा उद्यमिता कार्य समूह, कृषि कार्य समूह और 16वीं कृषि मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें इंदौर घोषणा अपनाई गई। भोपाल में संस्कृति कार्य समूह, ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव और 11वीं संस्कृति मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें भोपाल घोषणा अपनाई गई।

सेवा संकल्प अभियान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान-2026 चलाया जाएगा। अभियान के सभी 13 कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके तहत करीब 150 शहर मार्ग, 450 अंतरशहरी मार्ग और 436 अंतरराज्यीय मार्ग विकसित किए जाएंगे। वर्ष 2030 तक प्रदेश के 75 प्रतिशत विकासखंडों को इस बस सेवा से जोड़ने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को इंदौर में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना शुरू होगी। प्रदेश में अब तक 68 लाख 11 हजार अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं। इनमें करीब 50 लाख निजी संपत्तियों के अधिकार अभिलेखों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। इसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 6 से 8 सितंबर तक दुबई और शारजाह की यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश को 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले। निवेश संवाद में 200 से अधिक उद्योगपति, निवेशक और उद्यमी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन प्रदेश में हर घर-आंगन में आशीर्वाद का दीप जलाया जाएगा। उज्जैन में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास भी किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़