Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
15 Sep, 2026

हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि, 17 सितंबर को आयोजन

17 सितंबर को हैदराबाद में होने वाले मुक्ति दिवस समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे और अर्धसैनिक बलों की परेड के साथ करीब एक हजार कलाकार प्रस्तुति देंगे।

हैदराबाद, 15 सितंबर।

केंद्र सरकार की ओर से 17 सितंबर को आयोजित होने वाले हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और इसकी जानकारी दी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी समारोह में शामिल होंगे।

रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद मुक्ति दिवस केवल राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि तेलंगाना के चार करोड़ लोगों के स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। यह निजाम शासन के खिलाफ संघर्ष के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने का अवसर भी है।

भारतीय सेना के ऑपरेशन पोलो के बाद 17 सितंबर 1948 को तत्कालीन निजाम के नेतृत्व वाली हैदराबाद रियासत का भारतीय संघ में विलय हुआ था। केंद्र सरकार इस वर्ष लगातार पांचवीं बार हैदराबाद में मुक्ति दिवस समारोह आयोजित कर रही है।

कार्यक्रम में अर्धसैनिक बलों के जवान परेड करेंगे। इसके साथ ही तेलंगाना के करीब एक हजार कलाकार विशेष नृत्य प्रस्तुति देंगे। समारोह को लेकर परेड ग्राउंड में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इससे पहले किशन रेड्डी ने चारमीनार स्थित मां भाग्यलक्ष्मी मंदिर से सचिवालय परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा तक महिलाओं की स्कूटी रैली को रवाना किया। वह खुद भी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर रैली के मार्ग से गुजरे।

हैदराबाद मुक्ति दिवस को आधिकारिक रूप से नहीं मनाए जाने के मुद्दे पर रेड्डी ने पूर्ववर्ती भारत राष्ट्र समिति और वर्तमान कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल एआईएमआईएम के दबाव में काम करते हैं। रेड्डी ने कहा कि भाजपा लंबे समय से इस दिन को आधिकारिक रूप से मनाने की मांग करती रही है।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 17 सितंबर को तेलंगाना प्रजा पालन दिनोत्सवम के रूप में मनाती है। इससे पहले बीआरएस सरकार ने 2022 और 2023 में इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया था।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़