Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
15 Sep, 2026

नितिन नवीन का महाराष्ट्र दौरा, मुंबई-पुणे में गणेशोत्सव मंडलों में करेंगे दर्शन-पूजन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को मुंबई और पुणे में प्रमुख गणेश मंदिरों व उत्सव मंडलों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

मुंबई, 15 सितंबर।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को एक दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मुंबई और पुणे में गणेशोत्सव के विभिन्न प्रमुख मंडलों और मंदिरों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। वह देश और महाराष्ट्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।

नितिन नवीन सुबह 10.20 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद वह ऐतिहासिक श्री सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे और भगवान गणेश की पूजा करेंगे। सुबह 11.30 बजे वे लालबागचा राजा के मंडप में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन करेंगे।

दोपहर 12 बजे भाजपा अध्यक्ष मालाबार हिल स्थित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचेंगे। यहां भगवान गणेश के दर्शन करने के बाद वे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के सरकारी आवास पर भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

दोपहर 2.15 बजे नवीन बांद्रा रिक्लेमेशन में आयोजित गणेशोत्सव में शामिल होंगे। मुंबई के कार्यक्रम पूरे करने के बाद वह पुणे के लिए रवाना होंगे।

पुणे पहुंचने के बाद भाजपा अध्यक्ष सबसे पहले कस्बा गणपति मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

शाम 5.30 बजे वह सदाशिव पेठ स्थित साने गुरुजी तरुण मित्र मंडल के गणेशोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद कोथरुड स्थित श्री साईं मित्र मंडल के गणेश के दर्शन करेंगे।

नितिन नवीन का महाराष्ट्र दौरा मुख्य रूप से गणेशोत्सव से जुड़े धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों पर केंद्रित रहेगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़