Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तराखंड
16 Sep, 2026

मसूरी में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुभारंभ किया।

देहरादून, 16 सितंबर।

युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग की ओर से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। इसमें मसूरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। राज्य सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा अपनी खेल प्रतिभा के माध्यम से देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को खेल प्रतिभाओं की मजबूत नर्सरी के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। खेल नीति-2021 के तहत प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में भागीदारी, पुरस्कार और रोजगार के अवसरों से जुड़ी व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना और 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के जरिए युवा प्रतिभाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार तथा पात्र पदक विजेताओं के लिए आउट-ऑफ-टर्न सेवायोजन की व्यवस्था भी है।

इसके अलावा प्रदेश में खेल सुविधाओं के विकास, प्रशिक्षण शिविरों, खेल उपकरण और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूनम नौटियाल, किरन, जगदीश रेगमी, युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़