Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
16 Sep, 2026

हरियाणा में पर्यटन स्थलों और जेलों में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीए’

हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक स्थानों और जेलों में ‘एक दीया-एक आशीर्वाद’ के आयोजन होंगे।

चंडीगढ़, 16 सितंबर।

हरियाणा में 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में ‘एक दीया-एक आशीर्वाद’ की भावना के साथ विशेष आयोजन किए जाएंगे। सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के अनुसार प्रमुख पर्यटन परिसरों और चयनित पर्यटन स्थलों के अलावा सहकारिता विभाग की प्रमुख संस्थाओं, विरासत एवं ऐतिहासिक स्थलों तथा प्रदेश की जेलों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा।

डॉ. अरविंद शर्मा ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों से सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होने वाला यह अभियान सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने लोगों से अपनी भागीदारी के माध्यम से सेवा के इस संकल्प को मजबूत करने की अपील की।

मंत्री के अनुसार ‘एक दीया-एक आशीर्वाद’ के तहत जलने वाला प्रत्येक दीप सेवा, संकल्प, सकारात्मकता और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना का प्रतीक होगा। इस पहल में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं को जोड़ा जाएगा। सहकारी संस्थानों में सदस्य और कर्मचारी तथा जेल परिसरों में अधिकारी एवं कर्मचारी भी इसमें सहभागी बनेंगे।

पर्यटन विभाग अभियान के तहत ‘सेवा के 25 वर्ष-हरियाणा पर्यटन की नई उड़ान’ विषय पर प्रमुख पर्यटन परिसरों में फोटो और डिजिटल प्रदर्शनी लगाएगा। इसमें हरियाणा के पर्यटन विकास की यात्रा के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रदर्शनी में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले, कुरुक्षेत्र-ज्योतिसर, पिंजौर, मोरनी, धोसी पहाड़ी तथा फार्म एवं ग्रामीण पर्यटन के विकास की यात्रा भी दिखाई जाएगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़