Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तराखंड
16 Sep, 2026

सीएम धामी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के मेला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।

हरिद्वार, 16 सितंबर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मेला अस्पताल में मरीजों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें समान नागरिक संहिता लागू करना, नकल विरोधी कानून लाना, निवेश प्रस्तावों को बढ़ावा देना, चारधाम यात्रा व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए कार्य शामिल हैं।

आशुतोष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सरलता, कर्मठता और निर्णायक नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं, गांवों, गरीबों, किसानों और महिलाओं के हित से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाकर प्रदेश के विकास को गति देने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बाबा केदारनाथ से मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा, संवेदना और जनकल्याण को प्राथमिकता देने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर मनोज गर्ग, भाजपा नेता विशाल गर्ग, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, एजाज हसन, धर्मेंद्र सिंह चौहान, उमेश जोशी, अभिनव चौहान, लोकेश पाल, नकली राम सैनी, अरविंद कुशवाहा, राजेश लखेड़ा, देवकी नंदन पुरोहित, वासु पाराशर, सतीश कुमार, शाहनवाज हुसैन, सचिन आर्य, राहुल, रंजिता झा, सुधा राठौर, संगीता बंसल, सनी चौहान और विनीत प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़