Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
16 Sep, 2026

अमेरिकी टैरिफ को लेकर खरगे का केंद्र पर निशाना, विदेश और व्यापार नीति पर उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी टैरिफ और व्यापार नीति को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कई क्षेत्रों पर संभावित असर का मुद्दा उठाया।

नई दिल्ली, 16 सितंबर।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी टैरिफ और व्यापार नीति को लेकर केंद्र सरकार की विदेश एवं व्यापार नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिकी दबाव के सामने झुक रही है और इसका असर देश के नागरिकों, किसानों तथा उद्योगों पर पड़ सकता है।

खरगे ने बुधवार को एक पोस्ट में कहा कि भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका की ओर से 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की चेतावनी केंद्र सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाती है। उनके अनुसार पहले 25 प्रतिशत, फिर 50 प्रतिशत और अब 100 प्रतिशत टैरिफ का खतरा सामने आया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे दवा, कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान, रसायन, वाहन कलपुर्जे, रत्न एवं आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर असर पड़ने की आशंका है।

खरगे ने व्यापार ढांचे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी शुल्क बढ़ने का खतरा है, वहीं दूसरी ओर सरकार ऐसे व्यापार ढांचे पर सहमत हुई है, जिससे भारत में अमेरिकी कृषि उत्पादों की पहुंच आसान हो सकती है।

उन्होंने दावा किया कि इस व्यवस्था के तहत भारत को अगले पांच वर्षों में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

खरगे ने यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट के मुद्दे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि टैरिफ और व्यापार के साथ एच-1बी वीजा तथा डिजिटल भुगतान जैसे मामलों में भी अमेरिका का दबाव बढ़ रहा है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़