Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
16 Sep, 2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीप’, शुभेंदु अधिकारी ने की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को पश्चिम बंगाल में ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है।

कोलकाता, 16 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पश्चिम बंगाल में ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के लोगों से 17 सितंबर को दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार सुबह जारी वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनकी 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रसेवा की यात्रा को भी याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने तक नरेन्द्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यह यात्रा 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूरी करेगी।

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने की बात कही गई है। शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरे राज्य में ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि दीप प्रज्ज्वलित कर सर्वशक्तिमान ईश्वर से नरेन्द्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाएगी, ताकि वह आगे भी देशसेवा के लिए समर्पित रह सकें।

शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के लोगों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़