रायपुर, 17 सितंबर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को राजधानी रायपुर में दिनभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित किए गए हैं, जिनमें भगवान विश्वकर्मा पूजा, श्रमिक महासम्मेलन, किसान-मजदूर सम्मेलन और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम शामिल हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजा में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और श्रमिक महासम्मेलन में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे बीरगांव के बुधवारी बाजार पहुंचेंगे। वह शाम 4:15 बजे तक यहां रहेंगे और भगवान विश्वकर्मा पूजा के साथ किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे महादेवघाट पहुंचेंगे। यहां वे ‘आशीर्वाद का दीया’ महाआरती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
दिन के कार्यक्रमों के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री शाम 6:35 बजे तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव पहुंचेंगे। यहां वे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
















