गुवाहाटी, 17 सितंबर।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर राज्यवासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने फेसबुक लाइव के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ वे भारत को नई ऊंचाइयों और नए क्षितिज की ओर आगे ले जा रहे हैं।
सरमा ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि असम की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं और अभिनंदन व्यक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के लिए अपना जन्मदिन संदेश असमिया और हिंदी, दोनों भाषाओं में साझा किया।
















