Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
17 Sep, 2026

नाथनगर के बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली पूरी राहत, जेड हसन ने जीआर राशि की मांग उठाई

नाथनगर और सबौर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद जेड हसन ने सभी पीड़ित परिवारों को जीआर राशि और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

भागलपुर, 17 सितंबर।

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का राजद नेता शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के वार्ड 1, 2, 3 और 4 के साथ सबौर प्रखंड के रजनदीपुर और बाबूपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जेड हसन ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के सबौर और नाथनगर प्रखंड की 20 से अधिक पंचायतों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमीनी स्थिति बेहद चिंताजनक है।

उनके अनुसार, कई जगहों पर पीड़ितों को अब तक पॉलिथीन सीट भी नहीं मिली है। जिन इलाकों में पानी कम हो रहा है, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें नहीं पहुंची हैं। संक्रमण रोकने के लिए चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है।

जेड हसन ने जीआर की राशि के वितरण पर भी सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार सबौर प्रखंड में करीब 14 हजार और नाथनगर प्रखंड में 19 हजार परिवारों को ही जीआर की राशि मिल सकी है।

उन्होंने कहा कि ये आंकड़े काफी कम हैं और ग्रामीण इलाकों में राशि नहीं मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उनकी मांग है कि अब तक सहायता पा चुके परिवारों की संख्या के बराबर और प्रभावित परिवारों की पहचान कर उन्हें भी तत्काल राशि दी जाए।

शहरी क्षेत्र के वार्ड 1, 2, 3 और 4 में बुनकर परिवारों की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित बुनकरों ने वर्ष 2015 में आखिरी बार जीआर राशि मिलने की जानकारी दी है। इसके बाद हर साल कमर तक पानी में रहने के बावजूद उन्हें वित्तीय सहायता नहीं मिली।

जेड हसन ने कहा कि भागलपुर के करीब 14 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं, इसलिए सभी पीड़ितों को समान रूप से सहायता मिलनी चाहिए। पानी उतरने वाले क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों और महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम, मोबाइल एंबुलेंस और जरूरी दवाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने यह भी मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में कीचड़ की पूरी सफाई और सैनिटाइजेशन होने तक सामुदायिक रसोई और राहत शिविर लगातार संचालित किए जाएं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़