Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
17 Sep, 2026

सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, सेवा अभियान का किया ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर बधाई दी और 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू करने की जानकारी दी।

पटना, 17 सितंबर।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के लंबे जनसेवा के सफर को नमन करते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की।

सम्राट चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसके तहत ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत सभी प्रखंडों और विधानसभा क्षेत्रों में ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ चलाकर विकास कार्यों में तेजी लाने, स्वच्छता बढ़ाने तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आज एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करने और विकसित भारत-समृद्ध बिहार के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़