Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
17 Sep, 2026

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में पूजा का उत्सव मातम में बदला

नवादा के पड़रिया में सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत के बाद करमा गांव में चल रहा पूजा उत्सव शोक में बदल गया।

नवादा, 17 सितंबर।

नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के पास गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में नरहट थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी अभिषेक कुमार (25) की मौत हो गई। शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अभिषेक कुमार अकबरपुर के पास फतेहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। तीज पर्व के चलते वह अपने ससुराल रजौन गए थे। बुधवार को साले के साथ लौटने के दौरान पड़रिया गांव के समीप सड़क हादसा हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई।

अभिषेक की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनकी मौत की खबर मिलते ही करमा गांव में पूजा का उत्सवी माहौल मातम में बदल गया।

गांव में पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय नाटक का मंचन चल रहा था। हादसे के बाद नाटक का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया और गांव में शोक का माहौल छा गया।

अभिषेक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी प्रवीण चंद्रवंशी ने दुख जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़