Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
17 Sep, 2026

पीएम मोदी का असम से गहरा रिश्ता, हर यात्रा लाई नई उम्मीद: हिमंत सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर असम से उनके आत्मीय संबंध और राज्य के विकास में योगदान का उल्लेख किया।

गुवाहाटी, 17 सितंबर।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनका असम के साथ संबंध आत्मीय और गहरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश और विदेश में असम के पारंपरिक गमछा को सम्मान के साथ पहनकर राज्य को वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान दे रहे हैं।

सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने असम की यात्राओं के मामले में भी एक रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2014 से उनकी हर असम यात्रा राज्य के लिए नई उम्मीद और संभावनाओं का संदेश लेकर आई है। मुख्यमंत्री ने असम के लिए स्वीकृत विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नए भारत के निर्माण के लिए कार्यरत विश्व नेता बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से गुजरात से लेकर देशभर में जनसेवा के प्रति समर्पित रहते हुए प्रधानमंत्री ने अंत्योदय और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प आगे बढ़ाया है।

सरमा ने कहा कि असम और पूरे पूर्वोत्तर के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह और प्रतिबद्धता क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बेहतर संपर्क व्यवस्था, औद्योगिक विकास, लाचित बरफूकन की वीरता को वैश्विक मंच पर पहचान मिलने और चराइदेव के मैदाम को यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा मिलने का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम की चुनौतियों के दौर में प्रधानमंत्री का सहयोग और मार्गदर्शन राज्य को जनसेवा के लिए और मजबूती से आगे बढ़ने का साहस देता रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से उनके अच्छे स्वास्थ्य, मनोबल और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़