Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
17 Sep, 2026

सीएम मोहन यादव आज करेंगे गौवंश अनुदान का वितरण, खातों में पहुंचेंगे 66 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं के लिए जुलाई 2026 के 66.73 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान का डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन वितरण करेंगे।

भोपाल, 17 सितंबर।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बृहस्पतिवार को इंदौर से सूबे की पंजीकृत गौशालाओं के लिए एक बड़ा वित्तीय कदम उठाने जा रहे हैं। वे प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के जरिए जुलाई 2026 महीने के लिए गौवंश अनुदान राशि का ऑनलाइन वितरण करेंगे। इस वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश भर की गौशालाओं में पल रहे कुल 5 लाख 40 हजार 305 गोवंश के रखरखाव के वास्ते 66 करोड़ 73 लाख 81 हजार 160 रुपये की भारी-भरकम राशि सीधे संस्थाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से पंजीकृत गौशालाओं को प्रत्येक गोवंश के भरण-पोषण के एवज में प्रतिदिन 40 रुपये की दर से सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसी नीति के तहत जुलाई माह का यह अनुदान वितरित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के समन्वय से मिलने वाली यह आर्थिक मदद गौशालाओं में मवेशियों की बेहतर देखभाल, चारे और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में खर्च होगी। डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में पैसे पहुंचने से इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और गतिशीलता दोनों सुनिश्चित होंगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़