Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
22 Sep, 2026

किसानों की समृद्धि हमारा संकल्प : डॉ. यादव, खेती के साथ पशुपालन और नई तकनीक अपनाने पर जोर

मऊगंज के बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को खेती के साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की बात कही।

भोपाल, 22 सितंबर।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि सरकार का संकल्प है। खेती के साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और नई तकनीक को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। किसानों के नवाचार और कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना से परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मऊगंज भले ही नया जिला है, लेकिन प्राकृतिक संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और यहां के लोगों की मेहनत से तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को मऊगंज में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मंत्रालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद किसानों और आमजन को डोल ग्यारस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने देवतालाब में विराजे भोलेनाथ और अष्टभुजा महारानी को वर्चुअल नमन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान नीम कोटेड यूरिया, नैनो यूरिया, गुणवत्तापूर्ण बीज और प्राकृतिक खेती जैसे उपाय अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उद्यानिकी क्षेत्र में भी किसान नए प्रयोग कर रहे हैं। स्ट्रॉबेरी, काला आलू, विशेष किस्म के तरबूज और मखाने जैसी फसलों की नवाचार आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मऊगंज के टमाटर और प्याज अपने स्वाद के लिए पहचान रखते हैं। मत्स्य पालन, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण जैसी गतिविधियां भी किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

डॉ. यादव ने बताया कि सीतापुर-हनुमना सूक्ष्म दबाव सिंचाई योजना का काम तेजी से चल रहा है। योजना पूरी होने पर 1 लाख 20 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। मऊगंज जिले में गौरमा, नैना और गाड़ा तीन बड़े बांध हैं। इसके अलावा नईगढ़ी सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिले में खेती मजबूत हो, किसान समृद्ध हों, कृषि आधारित उद्योग स्थापित हों और युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर मिलें। उन्होंने किसानों से खेती के साथ दुग्ध उत्पादन को भी प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से सांची ब्रांड को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। किसानों से इस पहल से जुड़कर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और अपनी आय में वृद्धि करने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मऊगंज के उन्नत किसानों जसमन पटेल, तुलसीराम पांडे, अनीता मिश्रा और उमाशंकर त्रिपाठी से वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने किसानों से कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और खेती से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की। मऊगंज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रदीप पटेल और अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़