Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
22 Sep, 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव बेंगलुरु में टेलीकॉम निवेशकों के साथ करेंगे बैठक, ग्वालियर टीएमजेड पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर्स राउंड टेबल में ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए निवेशकों से चर्चा करेंगे और प्रमुख तकनीकी संस्थानों का दौरा करेंगे।

भोपाल, 22 सितंबर।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बेंगलुरु में टेलीकॉम क्षेत्र के बड़े उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ खास इन्वेस्टर्स राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां वे राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

ताज बेंगलुरु में आयोजित होने वाले इस संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवेशकों को ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) में मिलने वाले बेहतरीन अवसरों, आधुनिक औद्योगिक नीतियों और सरकार द्वारा दिए जाने वाले पूर्ण सहयोग के बारे में विस्तार से बताएंगे।

इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी निवेशकों के सामने नीतियों और संभावनाओं का पूरा खाका रखेंगे।

बेंगलुरु प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री क्वालकॉम के आरएंडडी सेंटर के साथ-साथ सिग्नलचिप इनोवेशन और सिग्नलट्रॉन सिस्टम जैसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों का दौरा कर वहां हो रहे अनुसंधान कार्यों का अवलोकन भी करेंगे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़