Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
18 Sep, 2026

नितिन नवीन ने बाढ़ राहत के लिए तीन माह का वेतन दिया

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में तीन माह के वेतन की 6.35 लाख रुपये की राशि बिहार के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान की है।

पटना, 18 सितंबर।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहायता के साथ राहत शिविर, सामुदायिक रसोई और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्यसभा सदस्य के तौर पर नितिन नवीन ने अपने तीन माह के वेतन की 6.35 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।

शुक्रवार को जारी बयान में नितिन नवीन ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित लोगों को समय पर राहत और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। उनके मुताबिक, राज्य में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सात हजार रुपये प्रति परिवार की दर से अब तक 550 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविरों के साथ सामुदायिक रसोई और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की जा रही है। बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें तैनात हैं। किसानों को हुए फसल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और इसके आधार पर जरूरी सहायता देने की प्रक्रिया जारी है।

नितिन नवीन ने कहा कि केंद्र सरकार भी बिहार की बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 सितंबर को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली थी। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस संकट के समय सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ जारी रखा जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़