Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
18 Sep, 2026

स्पैम कॉल पर ट्राई की सख्ती, अब तीन शिकायतों पर कार्रवाई

ट्राई के नए नियमों में स्पैम कॉल की एआई निगरानी, रोबो कॉल पर नियंत्रण और उपभोक्ताओं को शिकायत के खिलाफ अपील का अधिकार देने का प्रावधान किया गया है।

नई दिल्ली, 18 सितंबर।

स्पैम कॉल और अनचाहे व्यावसायिक संदेशों से परेशान मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने नियमों को और कड़ा कर दिया है। नए प्रावधानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित निगरानी, संदिग्ध नंबरों पर त्वरित कार्रवाई, उपभोक्ताओं को अपील का अधिकार और रोबो कॉल पर नियंत्रण जैसे कदम शामिल किए गए हैं।

दूरसंचार मंत्रालय के अनुसार, ट्राई ने दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता के तीसरे संशोधन वाले विनियम, 2026 को लागू कर दिया है। इसके तहत दूरसंचार कंपनियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग की सहायता से स्पैम कॉल करने वाले नंबरों की पहचान करनी होगी और ऐसी जानकारी आपस में साझा करनी होगी। किसी प्रेषक से जुड़े पांच या अधिक नंबर यदि दस दिन के भीतर संदिग्ध मिलते हैं तो जांच के बाद चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एप्लीकेशन-टू-पर्सन कॉल के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। ऑटो डायलर, रोबो कॉल और रिकॉर्डेड आवाज के माध्यम से की जाने वाली कॉल के बारे में पहले से जानकारी देना जरूरी होगा। बिना पूर्व सूचना ऐसी कॉल किए जाने पर उन्हें अनचाहा व्यावसायिक संचार माना जाएगा।

स्पैम शिकायतों पर कार्रवाई के लिए भी सीमा घटाई गई है। अब किसी नंबर के खिलाफ दस दिनों में तीन या अधिक शिकायतें मिलने और एआई प्रणाली द्वारा उसे संदिग्ध पाए जाने पर कार्रवाई शुरू की जा सकती है। पहले कम से कम पांच शिकायतों की आवश्यकता होती थी।

उपभोक्ताओं को शिकायत के निस्तारण के खिलाफ पहली बार अपील का अधिकार दिया गया है। इसके लिए ट्राई डीएनडी ऐप, सेवा प्रदाता के पोर्टल या 1909 नंबर का उपयोग किया जा सकेगा।

संशोधित नियमों में पुराने सहमति पत्रों को भी मान्य रखने का प्रावधान है। इसके लिए जरूरी है कि सहमति सत्यापन योग्य तरीके से प्राप्त की गई हो और दूरसंचार कंपनियों के डिजिटल मंच पर पंजीकृत हो।

हेडर और कंटेंट टेम्पलेट के दुरुपयोग पर भी कार्रवाई कड़ी की गई है। ऐसे मामलों में संबंधित हेडर या टेम्पलेट को छह घंटे के भीतर निलंबित करना होगा। टेलीमार्केटर की भूमिका सामने आने पर उसके सभी दूरसंचार संसाधन एक वर्ष तक बंद किए जा सकते हैं और उसे काली सूची में भी डाला जा सकता है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़