Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
18 Sep, 2026

राष्ट्रीय पोषण माह में आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता

कोडरमा के आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण जागरूकता, पौधारोपण और अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं।

कोडरमा, 18 सितंबर।

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत कोडरमा परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र पुरनानगर-1 और चचाई-3 में शुक्रवार को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनजागरूकता से संबंधित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं और केंद्रों पर संचालित गतिविधियों का जायजा लिया।

अन्नपूर्णा देवी ने माताओं, लाभार्थियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर बच्चों तथा महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्थानीय और पारंपरिक अनाजों से तैयार पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्य और संतुलित आहार में उनके उपयोग को दर्शाया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।

महिलाओं के साथ बातचीत में बच्चों के संतुलित आहार, उचित पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बच्चों को फलों का वितरण किया गया और पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में बताया गया। स्वच्छ तथा स्वस्थ वातावरण का संदेश देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन भी किया गया। एएनएम ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और अन्य लाभार्थियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण तथा गर्भावस्था और शिशु अवस्था के दौरान उचित पोषण की जरूरत समझाई। लाभार्थियों को समय पर टीकाकरण कराने और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा बच्चों को सरकारी योजनाओं और पोषण संबंधी सेवाओं का प्रभावी लाभ दिलाने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी डॉ. रेखा रानी, पप्पू कुमार यादव, मयूरेश कुमार, राजकुमार तिवारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़