Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
18 Sep, 2026

दहेज हत्या में पति को 10 साल की सजा, तीन हजार रुपये जुर्माना

बांदा में दहेज हत्या के मामले में सत्र न्यायालय ने आरोपी पति को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

बांदा, 18 सितंबर।

मिशन शक्ति अभियान के तहत चिह्नित दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को अदालत ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने उस पर तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

मामला वर्ष 2025 में बबेरू थाना क्षेत्र का है। बगेहटा गांव के पास रहने वाले राजाभइया ने 4 मई 2025 को थाने में अपने दामाद सुरेश पुत्र भगवानदीन निवासी मझीवा सानी, थाना बिसंडा के खिलाफ बेटी की दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 162/2025 दर्ज किया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85/80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई।

मामले की जांच तत्कालीन क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने की। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने 16 जून 2025 को आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए। लोक अभियोजक विजय बहादुर सिंह और उमाशंकर पाल ने मामले में प्रभावी पैरवी की।

मुकदमे की कार्रवाई में कोर्ट मोहर्रिर मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र कुमार, महिला आरक्षी मालती कुमारी और पैरोकार आरक्षी चक्रधारी की भी भूमिका रही। इनके प्रयासों के बाद मामले की सुनवाई पूरी हुई।

सत्र न्यायालय बांदा ने आरोपी पति सुरेश को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामले की जानकारी लोक अभियोजक विजय बहादुर सिंह ने गुरुवार को दी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़