Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
19 Sep, 2026

साकेत कोर्ट परिसर में महिला वकीलों से बदसलूकी और मारपीट, नशे में धुत वकीलों पर उठे गंभीर सवाल

साकेत कोर्ट परिसर में महिला वकीलों से कथित दुर्व्यवहार और हाथापाई के मामले के बाद कानूनी संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और महिला वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

नई दिल्ली, 19 सितंबर।

राष्ट्रीय राजधानी के साकेत कोर्ट परिसर में वकीलों की गरिमा को तार-तार करने वाली एक बेहद शर्मनाक और गंभीर घटना सामने आई है। यहां ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) की दिल्ली राज्य कोषाध्यक्ष सहित कुछ महिला वकीलों को नशे में धुत साथी वकीलों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद कानूनी बिरादरी में भारी रोष व्याप्त है और विभिन्न संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 15 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे साकेत कोर्ट के चैंबर ब्लॉक में कुछ वकील और मुवक्किल अपने मामलों की ड्राफ्टिंग के काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान वकीलों की पोशाक पहने तीन शराबी व्यक्ति अचानक उस चैंबर में घुस आए और महिला वकीलों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए उन्हें वहां से जाने के लिए दबाव बनाने लगे।

जब महिला वकीलों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी दस्तावेज खंगालने लगे और उनके साथ हाथापाई पर उतर आए। इस पूरी घटना की लिखित शिकायत साकेत थाने के साथ-साथ बार एसोसिएशन में भी दर्ज कराई जा चुकी है। घटना के बाद कोर्ट परिसरों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़