Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
19 Sep, 2026

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका: महेंद्रपाल सिंह

गोरखपुर में आयोजित हिंदी भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने 2047 तक विकसित भारत और उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार रखे।

गोरखपुर, 19 सितंबर।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ विषय पर शनिवार को हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि युवाओं में नवाचार, कौशल, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित कर भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की जा सकती है। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण, युवा सहभागिता, तकनीकी विकास, कृषि, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

प्रतिभागियों ने अपने भाषणों के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका और उत्तर प्रदेश के योगदान को रेखांकित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महेंद्रपाल सिंह, सदानंद शर्मा, डॉ. विमल कुमार दुबे, डॉ. शशिकांत सिंह और डॉ. ओंकारनाथ तिवारी शामिल रहे।

निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु के ज्ञान, प्रस्तुतीकरण शैली, भाषा की शुद्धता, तार्किकता, मौलिक विचार और विषय की प्रासंगिकता के आधार पर किया। कार्यक्रम का आयोजन वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. तरुण श्याम और डॉ. अनुपमा ओझा की देखरेख में हुआ।

इस अवसर पर डॉ. धनंजय पांडेय, रवि निषाद, अनिल पटेल, डॉ. अमित उपाध्याय, राम नरेश निषाद, मनोज गुप्ता और नरेंद्र अरविंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़