Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
19 Sep, 2026

इंदौर में आज 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, युवाओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर के रीजनल पार्क के सामने आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे, जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए हैं।

इंदौर, 19 सितंबर।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचेंगे। यहां वे कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में रोजगार, शिक्षा, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। इस श्रृंखला के कार्यक्रम कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में भी आयोजित किए जा चुके हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दोपहर करीब 1:30 बजे इंदौर विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद वे रेडिसन होटल जाएंगे और शाम करीब 5 बजे रीजनल पार्क के सामने स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद रात करीब 9 बजे वे विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम को लेकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। दोपहर 1 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू किया गया है। कार्यक्रम स्थल के आसपास कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़