Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
19 Sep, 2026

आगर मालवा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के स्वजन को 2-2 लाख की सहायता

आगर मालवा में उफनते नाले में कार बहने से आठ लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

आगर मालवा, 19 सितंबर।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में बारिश के पानी से उफने नाले में कार बहने से हुई आठ लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी संदेश में कहा गया कि आगर मालवा में हुआ हादसा बेहद दुखद है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के लिए भी आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

मोदी ने बताया कि दुर्घटना में मृत प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। हादसे में घायल लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी।

यह दुर्घटना आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के समीप हुई। भारी बारिश के चलते मंदिर के पास स्थित नाला उफान पर था। इसी दौरान उज्जैन से आए ओडिशा के श्रद्धालुओं को लेकर जा रही कार तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई।

हादसे में तीन बच्चों समेत कुल आठ लोगों की जान चली गई। बताया गया है कि इलाके में पूरी रात हुई तेज बारिश के कारण नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया था। पानी का बहाव तेज होने से कार नाले में बह गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़