Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
19 Sep, 2026

बागडोगरा एयरपोर्ट पर मंत्रियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, पौधारोपण भी किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बागडोगरा एयरपोर्ट परिसर में मंत्रियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर और पौधे रोपकर स्वच्छता का संदेश दिया।

सिलीगुड़ी, 19 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बागडोगरा एयरपोर्ट परिसर में एक विशेष स्वच्छता और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के प्रमुख मंत्रियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर में झाड़ू लगाकर तथा पौधों को पानी देकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य के पंचायत मंत्री शांतनु प्रामाणिक ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि देश में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन और प्रसंस्करण के लिए विशेष केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

वित्त एवं परिवहन राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन की उपस्थिति में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़