लखनऊ, 19 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश संगठन के 98 जिला प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। अनूप गुप्ता को अयोध्या, शिव भूषण सिंह को अयोध्या महानगर, अवधेश श्रीवास्तव को अंबेडकरनगर और नीरज वर्मा को बाराबंकी का प्रभारी बनाया गया है।
लखनऊ महानगर की जिम्मेदारी त्रयम्बक त्रिपाठी और लखनऊ जिले की सौरभ मिश्रा को दी गई है। रायबरेली में डॉ. नीरज सिंह, सीतापुर में नीरज सिंह, लखीमपुर खीरी में कमलेश श्रीवास्तव और विजय बहादुर पाठक को जिम्मेदारी मिली है। राहुल राज रस्तोगी को गोंडा, राम किशोर मौर्य को बलरामपुर, त्रयम्बक तिवारी को श्रावस्ती और एमएलसी संतोष सिंह को उन्नाव का प्रभारी बनाया गया है।
कानपुर क्षेत्र में अनिल यादव को कानपुर महानगर उत्तर, प्रांशुदत्त द्विवेदी को कानपुर दक्षिण, आनंद सिंह को कानपुर ग्रामीण और शिवमहेश दुबे को कानपुर देहात की जिम्मेदारी दी गई है। देवेश कोरी को इटावा, रूपेश गुप्ता को कन्नौज, नरेंद्र राजपूत को फर्रुखाबाद और राहुल अग्निहोत्री को फतेहपुर का प्रभारी बनाया गया है।
काशी क्षेत्र में अरुण पाठक को वाराणसी महानगर और वाराणसी जिला दोनों का प्रभारी बनाया गया है। समीर सिंह को भदोही, अजीत चौबे को गाजीपुर, अवधेश गुप्ता को प्रतापगढ़, शंकर गिरी को जौनपुर और बृजभूषण सिंह को सुल्तानपुर की जिम्मेदारी मिली है।
गोरखपुर क्षेत्र में महेश शुक्ला को गोरखपुर महानगर, अजय सिंह गौतम को गोरखपुर जिला, देवेंद्र यादव को देवरिया और कामेश्वर सिंह को कुशीनगर का प्रभारी बनाया गया है। ब्रज क्षेत्र में गौरव आर्य को अलीगढ़ जिला और राकेश शंखवार को अलीगढ़ महानगर की जिम्मेदारी मिली है।
पश्चिम क्षेत्र में संजीव गोयल सिक्का को गाजियाबाद जिला, अशोक कटारिया को गाजियाबाद महानगर, डीके शर्मा को नोएडा महानगर और कांता कर्दम को गौतमबुद्धनगर का प्रभारी बनाया गया है।
















