हुब्बल्ली, 19 सितंबर।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात हुब्बल्ली पहुंचे। वह आज कर्नाटक में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे से जुड़ी जानकारी उनके कार्यालय के आधिकारिक एक्स खाते के माध्यम से साझा की गई है।
अमित शाह हुब्बल्ली के एक निजी होटल में ठहरे हैं। वह सुबह 11 बजे केएलई संस्था के नवनिर्मित चिकित्सा महाविद्यालय भवन और अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद अमित शाह विशेष विमान से महाराष्ट्र के कोल्हापुर के लिए रवाना होंगे। कोल्हापुर पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से बेलगावी जिले के चिक्कोड़ी तालुका के एक्संबा गांव जाएंगे।
एक्संबा में अमित शाह बीरेश्वर सहकारी ऋण संस्था के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे।
















