Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
19 Sep, 2026

सेना में लेफ्टिनेंट बनकर लौटे अमित का तरैया में भव्य स्वागत

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद प्रशिक्षण पूरा कर बेलहरी लौटे अमित कुमार का जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं व अंगवस्त्र से सम्मान किया।

सारण, 19 सितंबर।

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद प्रशिक्षण पूरा कर तरैया लौटे बेलहरी गांव निवासी अमित कुमार का क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। अमित कुमार रुदल राय के पुत्र हैं। उनके घर लौटने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत समारोह आयोजित कर सम्मानित किया।

छपरा से गांव की ओर जाते समय नेवारी में मुखिया संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में अमित का अभिनंदन किया गया। इसके बाद तरैया स्टेट बैंक के पास सैकड़ों जनप्रतिनिधि, व्यवसायी और ग्रामीण घंटों धूप में उनके स्वागत के लिए खड़े रहे। लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और फूल-मालाओं से लेफ्टिनेंट अमित का स्वागत किया।

पुलिस सुरक्षा के बीच तिरंगा लेकर युवाओं का बाइक जुलूस निकला। वहीं बघ्घी पर सवार लेफ्टिनेंट अमित का काफिला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। स्वागत के दौरान तरैया में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी रही।

बेलहरी गांव में आयोजित मुख्य समारोह में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अमित कुमार को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सेना में लेफ्टिनेंट बनने और प्रशिक्षण पूरा कर गांव लौटने पर लोगों ने उनके प्रति सम्मान और उत्साह व्यक्त किया।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़