Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
19 Sep, 2026

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ में युवाओं से करेंगे संवाद

इंदौर में राहुल गांधी विद्यार्थियों और युवाओं से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर संवाद करेंगे।

इंदौर, 19 सितंबर।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे रेडिसन होटल के लिए रवाना हुए। रास्ते में स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। काफिले के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ स्थानों पर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई स्थानीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात नहीं कर सके।

राहुल गांधी शाम 5.30 बजे रीजनल पार्क के सामने आईडीए मैदान में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 3.30 बजे से प्रवेश शुरू कर दिया गया। बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार कार्यक्रम के लिए करीब दो लाख पंजीयन हुए हैं। आयोजन में शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विषयों पर युवाओं के सवाल लिए जाएंगे।

‘रागा’ लिखे चश्मे और समर्थन वाले पोस्टर

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे युवाओं में अलग-अलग तरह का उत्साह दिखाई दिया। कुछ युवा ‘रागा’ लिखा चश्मा पहनकर पहुंचे। ग्वालियर से आई दिव्यांशी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। वह ‘आपसे प्यार है, इसलिए इंदौर आए हैं’ लिखा पोस्टर लेकर आई थीं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को सुनने के लिए वह ग्वालियर से इंदौर आई हैं। कार्यक्रम स्थल पर कुछ लोगों ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे भी लगाए। युवाओं के साथ बुजुर्ग भी कार्यक्रम में पहुंचे।

एमआर-10 से विजय नगर तक यातायात प्रभावित

राहुल गांधी के दौरे और कार्यक्रम के कारण एमआर-10 चौराहे से विजय नगर तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं और यातायात की गति धीमी रही। इस दौरान एक एम्बुलेंस भी जाम में फंसी दिखाई दी, हालांकि रास्ता मिलने के बाद वह आगे निकल गई।

पुलिस ने कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शहर में यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की है। भारी वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस के अनुसार मौके की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं।

50 हजार विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था

कार्यक्रम में आने वाले विद्यार्थियों के लिए सिख समाज की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार करीब 50 हजार विद्यार्थियों के लिए लंगर तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को लगाया गया है। कांग्रेस की ओर से वॉलंटियर्स को टी-शर्ट भी उपलब्ध कराई गई हैं।

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हितेश पटेल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, शिक्षा व्यवस्था, फीस बढ़ोतरी और युवाओं से जुड़े अन्य विषयों को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों की आवाज सड़क से सदन तक पहुंचाने की बात कार्यक्रम में रखी जाएगी। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि रीजनल पार्क में होने वाले कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में पंजीयन हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया में काफी समय लगा और बाद में दो बार शुल्क लिया गया।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी देश के अलग-अलग हिस्सों में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद कर रहे हैं। इंदौर में यह आयोजन पहली बार किया जा रहा है। कार्यक्रम में संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। गायक राघव चैतन्य, रैपर लशकरी और डांस ग्रुप विकास अनबिटेबल प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में कांग्रेस के झंडे और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मंच से राहुल गांधी विद्यार्थियों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़