Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
19 Sep, 2026

पांच साल बाद हत्या के आरोप से बरी हुए परवेज आलम

सारण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कानूनी सहायता से मढ़ौरा थाना के हत्या मामले में अदालत ने परवेज आलम को आरोप साबित नहीं होने पर बरी कर दिया।

सारण, 19 सितंबर।

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम रवि शंकर की अदालत ने मढ़ौरा थाना में दर्ज हत्या के मामले में परवेज आलम को आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और दलीलों का परीक्षण करने के बाद उन्हें निर्दोष माना। परवेज आलम 20 अगस्त 2021 से छपरा मंडल कारा में बंद थे।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मामले की कानूनी पैरवी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण के लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम को सौंपी गई थी। मुख्य डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता पूर्णेन्दु रंजन ने अदालत में बचाव पक्ष की ओर से साक्ष्य और कानूनी तर्क प्रस्तुत किए।

अभियोजन की ओर से मामले में कुल दस गवाह पेश किए गए थे। हालांकि, बचाव पक्ष की ओर से रखे गए तर्कों के सामने आरोप साबित नहीं हो सके। अदालत ने केस से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड का विस्तृत अध्ययन करने के बाद परवेज आलम को आरोपों से मुक्त कर दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से उपलब्ध कराई गई कानूनी सहायता के माध्यम से करीब पांच वर्ष से जेल में बंद परवेज आलम को मामले में राहत मिली। इस कानूनी सहायता की सफलता पर मुख्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल अरमान अशरफी तथा कर्मियों सूरज पाण्डेय, अजीत कुमार शर्मा और अक्षय कुमार सिंह के योगदान की सराहना की।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़