Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
19 Sep, 2026

एमएमडीआर एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, खनिज कर को लेकर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने एमएमडीआर एक्ट को लेकर झारखंड सरकार पर सवाल उठाते हुए खनिजों पर अतिरिक्त कर, बंद खदानों और नीलामी में देरी का मुद्दा उठाया।

जमशेदपुर, 19 सितंबर।

झारखंड में माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को जमशेदपुर में प्रेस वार्ता कर झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर इस कानून को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

मरांडी ने कहा कि एमएमडीआर एक्ट संसद से पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद कानून बन चुका है तथा देशभर में लागू है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लागू इसके प्रावधान ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में भी प्रभावी होंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेजर मिनरल्स पर राज्य सरकारों की ओर से लगाए जा रहे अतिरिक्त कर से खनिज आधारित उद्योगों की लागत बढ़ रही है। इससे उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता पर असर पड़ने की बात उन्होंने कही। मरांडी ने दावा किया कि कोयले पर प्रति टन 450 रुपये और आयरन ओर पर प्रति टन 600 रुपये अतिरिक्त कर लगाया गया है। उनके अनुसार 30 टन कोयले की खेप पर 13,500 रुपये और इतनी ही मात्रा में आयरन ओर पर 18 हजार रुपये का अतिरिक्त भार पड़ता है।

मरांडी ने कहा कि अतिरिक्त लागत का असर जमशेदपुर के स्टील उद्योग पर पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि महंगे खनिज के कारण उद्योगों को दूसरे राज्यों से कच्चा माल मंगाना पड़ सकता है, जिसका प्रभाव झारखंड में उत्पादन और रोजगार पर पड़ सकता है।

उन्होंने दावा किया कि खनिज राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी 60.24 प्रतिशत से बढ़कर 88.53 प्रतिशत हो गई है। उनके अनुसार 2014-15 में राज्यों को करीब 25 हजार करोड़ रुपये मिले थे, जो 2025-26 में बढ़कर 1,14,549 करोड़ रुपये हो गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिला खनिज फाउंडेशन के माध्यम से झारखंड को पिछले दस वर्षों में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए हैं।

मरांडी ने खदानों की नीलामी में देरी, बंद खदानों और अवैध खनन के मुद्दे पर भी राज्य सरकार से सवाल किए। उन्होंने सारंडा क्षेत्र की बंद आयरन ओर खदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़