Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
21 Sep, 2026

हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क सौगात, 25 गांवों के 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाटपिपल्या क्षेत्र में 98 करोड़ रुपये की लागत से 32 किलोमीटर सड़क निर्माण की सौगात दी और 12 किलोमीटर के एक अन्य मार्ग की घोषणा की।

भोपाल, 21 सितंबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास और समृद्धि की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं। गणेश उत्सव और सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर हाटपिपल्या क्षेत्र को सड़क निर्माण की बड़ी सौगात मिली है। करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से 32 किलोमीटर लंबा राजौदा-केलोद-डबल चौकी मार्ग बनाया जाएगा। यह मार्ग हाटपिपल्या को देवास, इंदौर और बैतूल से जोड़ेगा।

मुख्यमंत्री सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल माध्यम से देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केलोद में आयोजित भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मार्ग राजौदा से शुरू होकर केलोद होते हुए डबल चौकी में इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा।

इस सड़क के बनने से क्षेत्र के करीब 25 गांवों के 70 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इंदौर और बैतूल की आवाजाही आसान होगी। देवास जिला मुख्यालय आने-जाने में करीब 40 से 45 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी।

ग्राम केलोद में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी और खातेगांव विधायक आशीष शर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक मनोज चौधरी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता का आह्वान

मुख्यमंत्री ने हाटपिपल्या क्षेत्र को एक और सड़क की सौगात देते हुए सुखलिया से टिगरिया मार्ग के निर्माण की घोषणा की। करीब 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 1140 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे 20 गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलने की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई में सन्नौद के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट सांदीपनि विद्यालय भवन की सौगात दी गई थी। उन्होंने कहा कि हाटपिपल्या के विकास में राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुरूप प्रदेश में सबका साथ और सबका विकास की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य सरकार स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के 50 लाख ग्रामीण अभिलेखों की निशुल्क रजिस्ट्री करा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष देवास लीलाबाई भेरूलाल अटारिया, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़